दुबहर। थाना क्षेत्र के भड़सर गांव में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को भड़सर निवासी अजीत कुमार उर्फ कैलास 22 पुत्र नंदकुमार राम अपने घर के दरवाजे पर लगे पेड़ पर चढ़कर दातुन तोड़ रहा था, तभी वह पेड़ के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचित कर बिजली की सप्लाई बन्द करवाया। सूचना मिलते ही 112 पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। ग्रामीणों की मदद से बांस की सीढ़ी के सहारे युवक कों जैसे तैसे नीचे उतारा गया और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि युवक की एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी।