फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: खेत से लौटते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जामुराद। थाना क्षेत्र के रखौना गांव में मंगलवार देर रात अनिल कुमार की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। खजुरी चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, रखौना गांव निवासी अनिल कुमार मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसका खेत गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे है। मंगलवार रात वह खेत में धान की नर्सरी (बेहन) डालने गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर
विज्ञापन

पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन रात में पहचान नहीं हो सकी। बुधवार सुबह परिजनों की मदद से मृतक की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई। पहचान होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस का कहना है कि खेत का काम समाप्त करने के बाद अनिल घर लौट रहा था। आशंका है कि रेलवे लाइन पार करते समय वह प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रही किसी ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अनिल परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य था। वह दो भाइयों में बड़ा था और अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गया है। पति और पिता की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव के लोग घटना से स्तब्ध हैं। परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे हैं। थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने से हुई दुर्घटना का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें