फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, एक दिन पहले अचानक हुआ था गायब

Sat, 20 Jun 2026 09:30 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Ghazipur News: गाजीपुर जिले के बाठा गांव के पास युवक का शव मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले में भांवरकोल थाना क्षेत्र के बाठा गांव के समीप शनिवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला 
थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि शनिवार सुबह बाठा गांव के पास एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कोटवा बाजार निवासी राजेश गुप्ता उर्फ रुखी (40) पुत्र अशोक गुप्ता के रूप में कराई।

मृतक के पिता अशोक गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र शुक्रवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह ग्रामीणों से सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे, जहां शव की पहचान अपने पुत्र के रूप में की।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; उम्र कम, अपराध ज्यादा: जौनपुर जिला जेल के 40% बंदी 35 साल से कम उम्र के, हत्या और दुष्कर्म के मामले बढ़े

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और हर पहलू पर पड़ताल जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें