फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः खेत में मिला युवक का शव, शरीर पर कई घाव

Thu, 03 Jan 2019 12:17 PM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के समधी गांव के सिवान में बुधवार की सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बगैर शिनाख्त कराए ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। इस कारण क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृत युवक की उम्र 24 वर्ष के आसपास होगी। वह नीला रंग का लोवर, आसमानी शर्ट, ब्राउन जैकेट, मटमैल कलर का जूता पहने हुए था। युवक के नाक के पास गोली का निशान था। उसके चेहरा सहित अन्य शरीर के भाग से रक्तस्राव हो रहा था।

जिस स्थान पर युवक का शव पड़ी हुआ था। उसी के बगल में शराब की खाली शीशी और कीटनाशक दवा की शीशी पड़ी हुई थी। शव को देखने से लग रहा कि आरोपी युवक की हत्या करने के बाद पहचान छिपाने के लिए शव यहां लाकर फेंक दिया गया।
विज्ञापन


एसओ अहरौला अयोध्या तिवारी ने बताया कि शव को पीएम को भेजवा दिया गया। पुलिस अपने स्तर से शव की पहचान करने के प्रयास में जुटी हुई है। मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें