भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की फोटो गटर में डालकर जताया आक्रोश माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
वाराणसी। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में महानगर युवा कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। शनिवार को भोगाबीर में प्रदर्शन के दौरान निशिकांत दुबे का फोटो गटर में डालकर विरोध जताया। मुख्य रूप से प्रदेश सह प्रभारी नरसिम्हा यादव रहे। नेतृत्व महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा ने किया। पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शन को रोकने का प्रयास किया और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। बावजूद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता डटे रहे। महानगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष चंचल शर्मा ने कहा कि निशिकांत दुबे की संसद सदस्यता खत्म की जाए। महान नेताओं का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। अगर निशिकांत दुबे बिना माफी मांगें काशी की धरती पर आए तो उनका विरोध किया जाएगा। प्रदर्शन में अनुपम राय, ओम शुक्ला, धीरज सोनकर, विनीत चौबे, मो जीशान रहे।