फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रेमिका पर हमले के आरोपी ने जेल में फंदा लगाकर दी जान, दो माह से था बंद

Fri, 26 Mar 2021 01:20 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

डीएम और एसपी के निरीक्षण के 24 घंटे के भीतर ही प्रेमिका पर हमले के आरोप में जिला जेल में बंद युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। अन्य बंदी से इसकी सूचना मिलने पर आनन फानन जेल अधिकारियों ने फंदे से उतारकर युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जेल में बंदी के आत्महत्या के मामले की पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। आत्महत्या करने वाला युवक दो माह पूर्व ही अपनी प्रेमिका पर चाकू से हमला करने के आरोप में जेल आया था।

विज्ञापन


गाजीपुर जनपद के सादात थाना क्षेत्र के डढ़वल निवासी नंदकिशोर 23 जनवरी को एकतरफा प्यार में चाकू से प्रेमिका पर हमला कर दिया था। इसमें युवती के एक हाथ की तीन अंगुलियां कट गई थीं। युवती की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। घटना के बाद से आरोपी युवक जेल की बैरक तीन में बंद था। जेल सूत्रों की मानें तो घटना के बाद से युवक अवसादग्रस्त था।

जेलर राजेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम युवक ने बैग का फंदा बनाकर पाठशाला में दीवार के सहारे लटक गया। इसकी जानकारी होने पर आनन-फानन उसे उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना से पहले डीएम-एसपी ने किया था निरीक्षण

विज्ञापन

जिला जेल का निरीक्षण बृहस्पतिवार की शाम जिला जज प्रशांत मिश्रा, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और एसपी डॉ. ओपी सिंह ने किया था। इस दौरान जेल में एक-एक सामान की तलाशी भी ली गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें