फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ट्रैक किनारे घंटों पड़ा रहा युवक का शव, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस; उच्चाधिकारियों ने सुलझाया मामला

Sat, 04 Jul 2026 05:41 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: जिले के सेवापुरी स्टेशन के पास इंटरसिटी एक्सप्रेस से कटकर 25 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कपसेठी और जंसा पुलिस कथित सीमा विवाद में उलझी रही, जिससे शव घंटों ट्रैक किनारे पड़ा रहा। बाद में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कपसेठी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक के पास माैजूद पुलिस और भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Accident: वाराणसी में कपसेठी और जंसा थाना पुलिस के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर बने असमंजस के कारण ट्रेन से कटकर जान गंवाने वाले एक युवक का शव घंटों तक रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा रहा। घटना शनिवार सुबह सेवापुरी रेलवे स्टेशन के पूरब की है। बाद में उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप पर कपसेठी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वाराणसी से भदोही की ओर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवक ने छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल कपसेठी और जंसा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शव किस थाना क्षेत्र में है, इसे लेकर काफी देर तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी।

Trending Videos
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों थानों की पुलिस क्षेत्राधिकार तय करने में उलझी रही, जिसके कारण शव काफी देर तक ट्रैक के किनारे पड़ा रहा। इस दौरान मौके पर आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जुट गई। लोग पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा करते रहे। वहीं, पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास करती रही, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। उसने क्रीम रंग की शर्ट और काले रंग की पैंट पहन रखी थी। उसके पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान कर रही है।

मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों तक पहुंचने के बाद कपसेठी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोमती जोन के एडीसीपी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर दोनों थाना प्रभारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में सीमा विवाद की बात नहीं आई है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें