बड़ागांव। बड़ागांव पुलिस ने चेकिंग के दौरान बोरहवा नहर पुलिया के पास से एक युवक को असलहा के साथ पकड़ा। आरोपी की पहचान विशाल सिंह (22) निवासी सिंहापुर बड़ागांव के रूप में हुई। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग के समय बाइक से आ रहे युवक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। उसके पास से तमंचा बरामद हुआ। आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई। संवाद
कार सवार युवक पर जानलेवा हमला प्राथमिकी दर्ज
चौबेपुर। क्षेत्र के कमौली गांव में रंजिश को लेकर अज्ञात लोगों ने अनिल कुमार पांडेय की कार में तोड़फोड़ की। घटना 17 जनवरी 2026 की है। थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
शौच करने से किया मना तो असलहे की मुठिया से किया वार पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के नेवादा मंगारी गांव में कृष्ण देव इंटर कॉलेज के पास खेत में शौच करने से मना करने पर मारपीट के मामले में पीड़ित सत्यम सिंह ने थाने में तहरीर दी। पीड़ित ने बताया कि वह बृहस्पतिवार खेत देखने पहुंचा था। आरोपी समेत दो लोग शौच कर रहे थे। मना करने पर पीटने लगे। उनमें से एक ने देसी कट्टे से सिर पर वार कर दिया और बाइक से भाग निकले। थाना प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। कार्रवाई की जाएगी। संवाद