फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से जुड़ रहे युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मॉल इंडस्ट्री मैन्युफैक्चर क्लब के राष्ट्रीय संयोजक चाणक्य त्रिपाठी ने छावनी स्थित एक होटल में प्रांतीय बैठक में कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार देने के लिए सक्षम हो चुकी है। पहले लोग रोजगार योजनाओं का ऋण लेकर अन्य कार्यों में खर्च कर देते थे। लेकिन मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना एक उत्तम योजना है जो आपको न सिर्फ ऋण देती है, आपको उद्योग करने की ओर अग्रसर भी कर देती है। क्लब के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि क्लब के तहत वोकल टू लोकल अभियान को और तेज करने के लिए नई कार्यकारिणी के गठन हेतु कार्य शुरू कर दिया है। संचालन निवर्तमान जोनल अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने एवं धन्यवाद ज्ञापन नीरज गुप्ता ने किया। बैठक में रोहित राय, संदीप जायसवाल, पंकज चतुर्वेदी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें