समाज में बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें जरूरत पड़ने पर रक्त नहीं मिल पाता है। ऐसे जरूरतमंदों के लिए एक यूनिट रक्त देकर आप उनकी जान बचा सकते हैं। अगर आप ऐसा करना चाहते हैं तो अमर उजाला की ओर से आयोजित 14 जून को स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस पर आईएमए परिसर के रक्तदान शिविर में भाग ले सकते हैं। साथ ही रक्तदाता क्लब का भी गठन किया जा रहा है ताकि जरूरतमंद को तत्काल खून उपलब्ध कराया जा सके।
बनारस के अस्पतालों में पूर्वांचल के अलावा बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और नेपाल आदि जगहों से इलाज के लिए आने वाले बहुत से ऐसे मरीज होते हैं, जिन्हें खून की जरूरत पड़ती है।
सबसे अधिक समस्या तब होती है जब उनके साथ कोई डोनर नहीं होता है। कोई भी रक्तदाता स्वैच्छिक रक्तदान कर ऐसे लोगों की मदद कर सकता है। आपके एक यूनिट रक्त से किसी की जान बच सकती है।