फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में आमने-सामने आए सगे भाई, छोटे ने बड़े भाई सहित परिवार पर चलाई गोलियां

Mon, 06 Jul 2020 02:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
घायल रामजतन यादव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सोमवार सुबह सगे भाइयों में भूमि को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में बात इतनी बढ़ गई की छोटे भाई ने अपने बेटे के साथ बड़े भाई और उसके परिवार के अन्य लोगों पर बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन

इस दौरान गोली लगने से बड़ा भाई और उसके परिवार का एक बच्चा घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया है। वहीं फायरिंग करने वाले छोटे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के केदलीपुर गांव निवासी रामजतन यादव(60) और राम बिहारी यादव में काफी दिनों से जमीनी विवाद चला रहा है। अक्सर ही दोनों में कहासुनी हुआ करती थी। सोमवार सुबह भी इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। कहासुनी में विवाद काफी बढ़ गया। इस बीच छोटा भाई राम बिहारी अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल लाया और पुत्र शशिकांत के साथ छत पर चढ़ कर रामजतन व उसके परिवार के लोगों पर पांच बार फायरिंग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे को लगी गोली।
गोली रामजतन व उसके परिवार के सात वर्षीय प्रियांशु पुत्र जयप्रकाश को लगी। आनन-फानन में दोनों को सीएचसी बरदह ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामबिहारी को घर से ही हिरासत में ले लिया है, लेकिन पुत्र शशिकांत फरार है। घटना में प्रयुक्त बंदूक भी बरामद नहीं हुई। घटना को लेकर गांव में हड़कंप मच गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें