फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ऑनलाइन टास्क के नाम पर युवती से 1.85 लाख की साइबर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ऑनलाइन टास्क कर मोटे मुनाफे के लालच में तान्या सिंह ने 1.85 लाख रुपये गंवा दिए। युवती के पिता ने कैंट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की है। साथ ही साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई। नदेसर के अनंत कॉलोनी निवासी गजेंद्र सिंह चौहान के अनुसार, तान्या सिंह ने व्हाट्सएप और टेलीग्राम से संपर्क किया। आरोपियों ने खुद को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ा बताकर पहले रिव्यू टास्क पूरे कराए और शुरुआती भुगतान कर भरोसा जीत लिया। एक ग्रुप में जोड़कर अधिक कमाई का लालच देते हुए अलग-अलग टास्क के नाम पर किश्तों में रुपये जमा कराए गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पहले 50 हजार रुपये जमा कराए गए, फिर निकालने के नाम पर अतिरिक्त रकम मांगी गई। झूठे आश्वासन में पीड़िता ने कुल 1.85 लाख रुपये जमा कर दिए, लेकिन न तो रकम वापस मिली और न ही कोई भुगतान हुआ। थाना प्रभारी राज किशोर पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साइबर सेल से मदद ली जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें