वाराणसी। चौक थाना क्षेत्र के हड़हा में हाटकेश्वर मंदिर के पास तलवार और असलहा लहराकर दहशत फैलाने और मारपीट के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चौक थाने में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। हड़हा निवासी राजेश यादव ने पुलिस को बताया कि 5 जुलाई को वह परिवार के साथ मंदिर के पास से गुजर रहे थे। दालमंडी निवासी बाबर, आमिर और मिंदू तलवार और असलहा लेकर मोहल्ले में घुस गए। आरोपियों ने गालीगलौज और कहासुनी शुरू कर दी। हत्या की धमकी दी। विरोध करने पर पिटाई की। आमिर ने असलहा लहराया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों की ओर से अकसर मंदिर के पास बैठक बाजी और नशा करते हैं। चौक इंस्पेक्टर दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वीडियो साक्ष्यों और स्थानीय लोगों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो