फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Crime: प्रेमी के साथ घर वालों ने पकड़ा, युवती ने तीन मंजिला मकान से कूदकर दे दी जान

Wed, 24 Jun 2026 05:30 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमी के साथ युवती के घरवालों ने पकड़ लिया। इससे आहत युवती ने तीन मंजिला मकान से कूदकर जान दे दी। 
विज्ञापन
crime - फोटो : Adobe Stock Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के लंका थाना क्षेत्र के नगवा में मंगलवार को प्रेमी का विरोध करने पर कशिश (20) ने घर के पास ही तीन मंजिला मकान से कूदकर जान दे दी। प्रेमी के साथ युवती को घूमते देखने के बाद परिजनों ने नाराजगी जताई थी। शव को लंका पुलिस ने संरक्षण में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने भी छानबीन की है। 

विज्ञापन


पिता की तहरीर पर आरोपी संजय कुमार साहिनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नगवा की कशिश का मोहल्ले के युवक के साथ प्रेम संबंध था। जाति अलग होने के कारण कशिश के परिजनों युवक से दूर रहने की हिदायत दी थी। दोपहर में कशिश प्रेमी के साथ नगवा पार्क से घूमकर पैदल लौट रही थी। 

इस बीच परिजनों ने देख लिया और कशिश का हाथ पकड़कर उसे अपने साथ घर ले जाने लगे। कशिश ने हाथ छुड़ाकर भागने की कोशिश की। घर से कुछ दूर पहले एक तीन मंजिला मकान पर चढ़ गई। इसके बाद उसने नीचे छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने के कारण घटना स्थल पर ही कशिश की मौत हो गई। लंका पुलिस पहुंची और शव को संरक्षण में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


पिता राजकुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी का क्षेत्र के एक युवक से एक साल से प्रेम संबंध था। युवक दूसरी बिरादरी का था। इस कारण विरोध करते थे। दो बेटों और एक बेटी में कशिश सबसे बड़ी थी। सराफ की दुकान पर काम करने वाले पिता राजकुमार समेत मां पुष्पा का रो-रोकर बुरा हाल है। लंका इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें