फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: युवती ने फिनायल पीकर दी जान, युवक ने शादी तुड़वाने के लिए मंगेतर को भेजे थे आपत्तिजनक वीडियो

Mon, 20 Jul 2026 05:43 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। एक युवती ने युवक द्वारा परेशान किए जाने से परेशान होकर विषाक्त पीकर खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन
Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी कमिश्नरेट के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र निवासी युवती ने ब्लैकमेलिंग, फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर बाथरूम क्लीनर पी लिया। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। युवती की शादी छह महीने पहले तय हुई थी। वह तीन भाइयों में अकेली थी। भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
परिजनों के अनुसार, युवती की शादी छह महीने पहले भदोही के एक गांव में तय हुई थी। भाई ने आरोप लगाया कि चोलापुर थाना क्षेत्र निवासी गोपी उर्फ कारूं उसकी बहन को लगातार फोन कर परेशान करता था। आरोपी शादी न तोड़ने पर जान से मारने और उसकी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देता था। 

भाई का आरोप है कि आरोपी ने शादी तुड़वाने की नीयत से युवती के मंगेतर को उसकी तस्वीरें और निजी मैसेज भी भेज दिए। इससे युवती गहरे मानसिक तनाव में आ गई। रविवार दोपहर उसने घर के बाथरूम में रखा क्लीनर पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें