फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: देर रात पार्टी से लौट रहे युवक को गोली मारकर लूटी बाइक, रिंग रोड पर वारदात से मचा हड़कंप

Mon, 29 May 2023 09:08 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के चांदमारी रिंग रोड नियर हरिहरपुर चौराहे के पास बीती रात बदमाशों ने युवक को गोली मारकर उसकी बाइक लूट ली। रिंग रोड पर वारदात से हड़कंप मचा है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।  
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती गोली लगने से घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के चांदमारी रिंग रोड नियर हरिहरपुर चौराहे के पास बीती रात बदमाशों ने युवक को गोली मारकर उसकी बाइक लूट ली। गोली लगने से घायल युवक की हालत गंभीर है। उसे मलदहिया स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात रिंग रोड पर वारदात से हड़कंप मचा है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


चोलापुर थाना क्षेत्र के डीहवा चंदापुर निवासी अनिल कुमार पटेल (32) अपने मित्र शैलेश के साथ राजातालाब अपने मामा के यहां एनिवर्सरी पार्टी में गया था।  देर रात दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। चांदमारी रिंग रोड नियर हरिहरपुर चौराहे के समीप बैर के बगीचे के पास बदमाशों ने गोली चलाई।

गोली लगते ही अनिल कुमार सड़क पर गिरा। बाइक पर साथ बैठे उसके दोस्त शैलेश ने भागकर जान बचाई। बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए।  सीएनजी पंप के पास पहुंचने पर उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अनिल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शैलेश के मुताबिक, बदमाशों की संख्या तीन थी।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मानसून के दस्तक से पहले हट जाएगी टेंट सिटी, देव दीपावली से पहले फिर बसेगी, इस बार क्षमता भी बढ़ेगी

विज्ञापन

अनिल को सीने के बाएं साइड में गोली लगी है। शिवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड के समीप आए दिन चोरी हत्या लूट की घटनाएं हो रही हैं। अपराध को रोकने में शिवपुर पुलिस नाकाम रहती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें