फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जिम में युवक के सिर में हुआ तेज दर्द, जमीन पर गिरा; अस्पताल ले जाने पर हुई मौत

Wed, 01 May 2024 07:53 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले के सिद्धगिरी बाग में एक जिम में व्यायाम करने से पहले युवक के सिर में अचानक तेज दर्द हुआ। दर्द के चलते वह जमीन पर गिर पड़ा। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
दीपक गुप्ता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धगिरी बाग के एक जिम में मंगलवार को एक युवक के सिर में तेज दर्द हुआ। वह जमीन पर गिर पड़ा आनन-फानन उसे महमूरगंज के एक अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की ब्रेन हेमरेज से मौत की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन


चेतगंज थाना क्षेत्र के पियरी का रहने वाला दीपक गुप्ता (32) बॉडी बिल्डिंग का शौकीन था। वह लगभग 10 वर्ष से जिम जाता था। रोजाना की तरह वह मंगलवार सुबह 9.30 बजे सिद्धगिरी बाग स्थित जिम पहुंचा। व्यायाम से पहले वह खुद को तैयार कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जिम में मौजूद लोगों के अनुसार सिर में तेज दर्द के कारण अचानक दीपक जमीन पर गिर गया और तड़पने लगा। दीपक के दोस्तों के अनुसार वह काफी दिनों से अवसादग्रस्त भी था। उधर, सिगरा थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि इस तरह की किसी घटना की जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें