युवक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की जानकारी लेकर उन्हें सूचित किया। शव की शिनाख्त होने के बाद पूरा घर मातम में डूब गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
फूलपुर थाना क्षेत्र के कहरका रेलवे क्रॉसिंग पर युवक अपनी बाइक खड़ी कर मालगाड़ी के सामने कूद गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जौनपुर जनपद केराकत थाना क्षेत्र के सोहनी ग्राम निवासी जगजीवन कश्यप उम्र 22 वर्ष अपनी बाइक से आया और क्रॉसिंग पर ही अपनी बाइक खड़ी कर जौनपुर से बनारस की तरफ जा रही मालगाड़ी के सामने कूद कर अपनी जान दे दी ।
विज्ञापन
उसकी शिनाख्त मोबाइल के द्वारा हुई। फूलपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए शिवपुर स्थिति मर्चरी हाउस भेजा। परिजनों को मिली सूचना के आधार पर परिजन भी मौके पर आए और शव की शिनाख्त कर शोक में डूब गए। मृतक अविवाहित था और चार भाई व एक बहन के बीच चौथे नंबर पर था। जानकारी के अनुसार मृतक पिछले कई दिनों से मानसिक तौर पर परेशान बताया जा रहा है।