फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल

Mon, 30 Nov 2020 01:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के अहमदाबाद गांव में रविवार की रात को आयोजित एक शादी समारोह में द्वारपूजा के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवक घायल हो गया। युवक अपने फूफा के यहां शादी समारोह में भाग लेने के लिए आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

निजामाबाद थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी संतोष यादव(28) पुत्र विक्रम यादव के फूफा चंद्रजीत यादव के यहां अहमदाबाद में रविवार को शादी समारोह था। संतोष अपनी फुफेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए अहमदाबाद गांव आया था। रात नौ बजे के बाद द्वार पूजा के दौरान डीजे पर बराती-घराती डांस कर रहे थे।


डांस के दौरान ही हर्ष फायरिंग में पेट में गोली लगने से संतोष यादव घायल होकर गिर पड़ा। उन्हें परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर गए। जिला अस्पताल से डॉक्टर ने रेफर कर दिया। सिधारी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निजामाबाद थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें