फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सड़क किनारे बेहोश मिला युवक, उपचार के दौरान मौत, मचा कोहराम; हत्या का आरोप

Mon, 29 Jul 2024 12:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: भीटी गांव में बेहोश युवक के मिलने की सूचना पाकर मौके पर रानी की सराय थाना की पुलिस भी पहुंच गई। उसे अस्पताल भेजने के साथ ही आसपास के लोगों ने युवक की शिनाख्त की। घर वाले भी अस्पताल पहुंच गए, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
राजेश पासवान की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के रानी की सराय थाना क्षेत्र के ऊंची गोदाम भीटी गांव के पास सड़क किनारे रविवार की शाम एक युवक बेहोशी हालत में मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलावस्था में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


युवक की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है।  

जहानागंज थाना के बीरमपुर गांव निवासी राजेश पासवान (42) गाजीपुर में एक इंश्योरेंस कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, कल सुबह छह बजे के करीब राजेश की पत्नी के मामा के लड़के के साथ घर से निकला था।
विज्ञापन


इसके बाद राजेश ने दोपहर में पत्नी से मोबाइल पर बात की। उसके बाद से उसकी किसी से कोई बात नहीं हुई। रविवार की शाम को सात बजे के करीब पुलिस द्वारा घटना की सूचना परिजनों को दी गई।

पुलिस ने बताया कि राजेश बेहोशी हालत में भीटी गांव के पास सड़क पर मिला था। उसे एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर अस्पताल में डाक्टरों ने राजेश की हालत गंभीर देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

परिवार के लोग उसे उपचार के लिए शहर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान राजेश की मौत हो गई। राजेश की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक को एक पुत्र है।

पत्नी रेखा ने बताया कि पति राजेश कल सुबह छह बजे के करीब उसके मामा के लड़के साथ निकले थे। उसके बाद पुलिस ने द्वारा उनके मौत की सूचना मिली।

इस संबंध में थानाध्यक्ष रानी की सराय सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें