फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बिस्तर पर मृत मिला युवक, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के फत्तनपुर गांव निवासी एक युवक शुक्रवार की सुबह अपने बिस्तर पर ही मृत हाल में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

फत्तनपुर गांव निवासी हरेंद्र 25 का गांव के अलावा बाजार में भी एक मकान है। हरेंद्र बाजार वाले मकान पर ही रह कर पढ़ाई करता था। शुक्रवार की सुबह भी वह बाजार वाले मकान पर था। सुबह बड़ा भाई मकान पर गया तो सबकुछ ठीक-ठाक था। साढ़े नौ बजे के आसपास परिवार के लोग मकान पर पहुंचे तो वह अपने बिस्तर पर ही मृत हाल में पड़ा था। किन कारणों से उसकी मौत हुई यह ज्ञात नहीं हो सका है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पवई थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें