देहात कोतवाली क्षेत्र के गोड़टूटवा गांव में ट्रैक्टर के टक्कर से मृत आशीष की फाइल फोटो। स्रोत-
- फोटो : mathura
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गोड़ टुटवा गांव में शनिवार की शाम को घर के बाहर ट्रैक्टर की टक्कर से आशीष कुमार घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित भाग गया। परिजन घायल आशीष को उपचार के लिए अस्पताल लेकर जाते तब तक उसकी मौत हो गई। देहात कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ट्रैक्टर की तलाश में जुटी है।
गोड़ टुटवा गांव निवासी आशीष कुमार (25) पुत्र राजेंद्र का आठ दिसंबर को बरक्षा होना था। शनिवार की शाम को आशीष सामान लेने के लिए घर से बाहर निकला था कि ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दिया। परिजन घायल आशीष को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस को फोन करके बुला रहे थे, तब तक आशीष की मौत हो गई। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। चाचा महेंद्र कुमार ने बताया कि भतीजे आशीष का आठ दिसंबर को बरक्षा होना था। आशीष पांच बहनों में इकलौता भाई था। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत हुई है। प्राथमिकी दर्ज करके दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर को खोजा जा रहा है।