फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: सड़क हादसे में गई युवक की जान, भोजन बनाकर इंतजार कर रही थी पत्नी, आई मौत की खबर

Thu, 20 Jul 2023 02:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के रामेश्वर-हरहुआ पंचकोशी मार्ग पर भटौली गांव के समीप बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त हीरमपुर थाना जंसा निवासी जितेंद्र विश्वकर्मा (27) के तौर पर हुई। 
विज्ञापन
जितेंद्र विश्वकर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजन बनाकर घर पर इंतजार कर रही विवाहिता को क्या पता था कि काल के क्रूर पंजे ने सदा के लिए उनका सुहाग छीन लिया। वह बिलख रही थी और परिजन उसे संभालने में जुटे थे। युवक की मौत की खबर सुनकर परिजन के अलावा ग्रामीण भी गमगीन है। परिजनों को भरोसा नहीं हो रहा कि जिसने मोबाइल पर आधे घंटे में घर आने की बात कही थी वो हमेशा-हमेशा के लिए उनसे दूर हो गया।

विज्ञापन


वाराणसी के रामेश्वर-हरहुआ पंचकोशी मार्ग पर भटौली गांव के समीप बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हीरमपुर थाना जंसा निवासी जितेंद्र विश्वकर्मा (27) की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
ये भी पढ़ें: दीवार से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो चचेरे भाइयों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

काम खत्म कर घर लौटा रहा था जितेंद्र

जितेंद्र शहर स्थित एक निजी कंपनी में बढ़ई का काम करता था। रोज की तरह बुधवार रात भी अपना काम निपटाकर रात में बाइक से घर लौट रहा था। उसने मोबाइल पर परिजनों को कहा था कि आधे घंटे में घर पहुंच जाएगा। उसकी पत्नी भोजन बनाकर इंतजार कर रही थी। इधर, पंचकोशी मार्ग पर भटौली के पास अज्ञात वाहन ने जितेंद्र बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और जितेंद्र के सिर, गर्दन और पैर में गंभीर चोटें आईं।  स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे हरहुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी तो परिजनों में कोहराम मच गया। तीन बहनों में जितेंद्र इकलौता भाई था। उसकी कुछ साल पहले शादी हुई थी और उसका 6 महीने का एक बेटा भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें