फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: ट्रैक्टर में उतरा करंट, युवक की मौत, तीन किशोर झुलसे

Sun, 03 Mar 2019 11:15 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बलिया के लालगंज दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज गांव में शनिवार देर शाम आई बरात में एक ट्रैक्टर पर डीजे बांस के साथ बंधा था। इसी दौरान वो हाईटेंशन तार के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं तीन किशोर झुलस गए। ट्रैक्टर में भी आग लग गई, जिससे उसके टायर जल गए। 
विज्ञापन


सभी को ग्रामीणों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। तीनों झुलसे किशोरों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बता दें कि लालगंज गांव के रहने वाले गोरख गुप्ता के नतिनी की बारात बैरिया गांव के रामजी गुप्ता के यहां से शनिवार को आई थी। 

बरात में डीजे पर लोग थिरक रहे थे, इसी बीच रात करीब साढ़े नौ बजे बीच रास्ते में ही ट्रैक्टर पर डीजे के लिए बंधे बांस में हाई टेंशन तार फंस गया, जिससे करंट ट्रैक्टर में उतर गया। 
विज्ञापन


उस समय ट्रैक्टर में उतर रहे करंट की चपेट में आने से लालगंज के रहने वाले रोहित गुप्ता पुत्र शिवजी और तीन अन्य किशोरों को करंट लग गया। रोहित की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाकी झुलस गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें