परिजनों के अनुसार विजय रविवार की शाम घर से बाजार जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान रात में सूचना मिली कि गांव के बाहर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर शव की पहचान विजय के रूप में हुई।
परिजनों ने बताया कि मृतक के माता-पिता रोज़ी-रोटी के सिलसिले में लुधियाना में रहते हैं। विजय भी उन्हीं के साथ लुधियाना में रहकर काम करता था और करीब एक माह पहले ही वहां से गांव आया था। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि विजय अविवाहित था और दो भाइयों में सबसे छोटा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।