Varanasi Crime: सड़क किनारे युवक की लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर चोलापुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोग परिजनों के साथ हंगामा कर रहे थे। चक्काजाम के बीच लाश कब्जे में लेने का प्रयास किया गया लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस नाकाम रही।
Varanasi News: चोलापुर थाना क्षेत्र के कपिसा बाइपास पर मिट्टी के देर के समीप युवक की मौत हो गई है। मौत का कारण दुर्घटना बताई जा रही है। परिजनों द्वारा बताया जा रहा है की मौत दुर्घटना से नहीं हुई।
विज्ञापन
चोलापुर थाना क्षेत्र के मवैया निवासी दिलीप गुप्ता का पुत्र सोनू गुप्ता (26) अपनी बाइक से तगादा कर वापस लौट रहा था। वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर दानगंज बाईपास पर अधूरे सड़क पर मिट्टी की ढेर रखकर रास्ता रोका गया है। उसी के समय सड़क के किनारे गिरे हुए सोनू को पाया गया जहां पर उसकी मौत हुई है।
पहले उसे हादसे में मौत बताया गया था, लेकिन परिजनों का आरोप है कि यह हादसा नहीं, बल्कि किसी ने मार कर उसे यहां फेंक दिया है। सोनू गुप्ता सड़क के किनारे गिरा था। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस 112 की मदद से युवक को चोलापुर सामुदायिक अस्पताल ले गई, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मृतक युवक के शव को लेकर चोलापुर गोला में 11:30 बजे चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से महिलाओं की कहासुनी होने लगी।
पुरुषों ने बताया कि सोनू की मौत हादसे में नहीं, बल्कि उसे मार कर फेंका गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस शव को कब्जे में नहीं ले पाई थी। चक्काजाम की वजह से यातायात प्रभावित रहा। इस संबंध में थाना चोलापुर प्रभारी को जब फोन किया गया तो नहीं उठा। घटना की जानकारी मिलने पर सोनू गुप्ता की पत्नी काजल का रो-रो कर बुरा हाल है।