फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शारजाह से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा युवक गायब, पुलिस ने 24 घंटे में ढूंढा; ऐसे मिली सफलता

Thu, 16 Oct 2025 05:44 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

परिजनों ने इसकी जानकारी एक्स के माध्यम से पुलिस को दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक को 24 घंटे में बरामद कर लिया गया। युवक वाराणसी से जाैनपुर चला गया था।
विज्ञापन
शारजाह से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा युवक गायब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: शारजाह से वाराणसी एयरपोर्ट सोमवार को पहुंचा राजन पासवान (25) गायब हो गया था। इसके बाद उसके परिजनों ने मंगलवार को एक्स (ट्वीट) कर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ट्वीट के आधार पर खोजबीन शुरू कर 24 घंटे के अंदर गायब युवक को ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार जौनपुर जिले के सिकरारा थाना निवासी राजन पासवान (25) सोमवार को विमान से शारजाह से हैदराबाद फिर वाराणसी आया। लेकिन एक दिन बाद भी अपने घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने ट्वीट कर पुलिस से खोजने की गुहार लगाई। 

इसका संज्ञान लेकर डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल ने एक टीम गठित कर खोजबीन शुरू की और एयरपोर्ट के आसपास लगे कैमरों से पता चला कि राजन अपने दोस्त जो उसके साथ ही शारजाह से आया था, के साथ ऑटो में सवार होकर वाराणसी शहर की ओर रवाना हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ढूंढ निकाला

इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल सर्विलांस की मदद से युवक की खोजबीन शुरू की। इस बीच बुधवार को सुबह युवक के परिजन भी बाबतपुर चौकी पर पहुंच कर बताया कि हैदराबाद पहुंचने के बाद युवक ने फोन कर कहा था कि उसे लेने एयरपोर्ट पर मत आइएगा वो शाम तक घर पहुंच जाएगा लेकिन सोमवार रात तक घर नहीं पहुंचा। मोबाइल भी बंद हो गया।

बुधवार की शाम राजन का लोकेशन सिकरारा जौनपुर में मिला। इसके बाद पुलिस ने जौनपुर पुलिस की मदद से युवक को बरामद किया और परिजनों को सौंप दिया। युवक को पाकर परिजन काफी ख़ुश हुए और वाराणसी पुलिस को धन्यवाद बोला। इस बारे में फूलपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि युवक के युवक की खोजबीन कर बुधवार की शाम को उसे सकुशल उसे बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें