फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीओपी और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत ऋण के लिए युवा उद्यमी अब ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन 

Mon, 04 May 2020 08:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
एक जिला एक उत्पाद
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान युवा उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने के लिए सरकार ऑनलाइन कई सुविधाएं दे रही है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और ओडीओपी (एक जिला-एक उत्पाद) के तहत युवा उद्यमी ऋण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इकाई लगाने के इच्छुक अभ्यर्थी https://diupmsme.upsdc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत उत्पाद क्षेत्र इकाई के लिए  25 लाख और सर्विस क्षेत्र की इकाई के लिए अधिकतम 10 लाख का लोन बैंक के जरिये मिलेगा।

विज्ञापन

वहीं वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना के अंतर्गत केवल सिल्क उत्पाद के संबंधित लोगों को ही लोन दिया जाएगा। इसकी कोई अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं है। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत लाभार्थी को प्रोजेक्ट कास्ट का 25 प्रतिशत अधिकतम 6.25 लाख का अनुदान दिया जाएगा। वहीं ओडीओपी के तहत अधिकतम 20 लाख तक का अनुदान मिलना तय है।

सहायक उपायुक्त वीके वर्मा ने बताया कि इन योजनाओं के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन के तहत जमा किए गए समस्त प्रमाण पत्रों को साक्षात्कार के समय जिला उद्योग केंद्र लहरतारा में दिखाना भी होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें