पोखरा और धम्पुस में 'हिमालयन 2' अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी और कार्यशाला का भव्य आयोजन स्वयं
बीएचयू के युवा चित्रकार हिमालय में जाकर वहां की वादियों की चित्रकारी कर रहे हैं। नेपाल के पोखरा और धंपुस में बीएचयू के दृश्य कला प्रोफेसरों और युवा कलाकारों की टीम हिमालयन-2 अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी और कार्यशाला पहुंची। भारत और नेपाल सहित इसमें सात देशों थाईलैंड, वियतनाम, स्पेन, मंगोलिया, मलयेशिया के 100 से ज्यादा कलाकारों ने चित्रकारी की। बीएचयू सहित पूरे भारत से 25 और दुनिया भर कुल 100 कलाकारों ने हिस्सा लिया।
कला प्रदर्शनी पोखरा आर्ट गैलरी में हिमालय के प्राकृतिक सौंदर्य को कैनवास पर उतारा। दृश्य कला संकाय की डीन प्रो. उत्तमा दीक्षित और काठमांडो की त्रिभुवन यूनिवर्सिटी से प्रो. लया मैनाली ने बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर शिरकत किया। चित्रकला कार्यक्रम का नेतृत्व जलेश्वर आर्ट फाउंडेशन ने किया। संस्था के अध्यक्ष इबराज नारायण सारंगी और सचिव मुक्ति पद नंदी हैं। काशिका ग्रुप के डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता, प्रतिमा शर्मा, रीना सिंह, साधना, इंदल यादव, यज्ञांश ठाकुर, कौशिकी चौहान, रिक गुरुंग, उद्धव गुरुंग और दीपेंद्र बोनेपाली आदि नेपाल में चित्रकारी के लिए पहुंचे।