फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: टेस्ट ड्राइव करने के बहाने दो युवक री-सेल शोरूम से कार लेकर फरार, 27 दिन बाद एक पकड़ा गया

Thu, 15 Sep 2022 06:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के मोहनसराय में पिछले माह सेकेंड हैंड कार शोरूम में टेस्ट ड्राइव के बहाने कार लेकर फरार आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया।
 
विज्ञापन
कार के साथ आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के मोहनसराय में टेस्ट ड्राइव करने के बहाने दो युवक री-सेल शोरूम से सेकेंड हैंड कार लेकर भाग निकले। पुलिस ने आरोपी एक युवक को 26 दिन गिरफ्तार किया। कार भी बरामद की। मौके से दूसरा आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन


रोहनिया थाना प्रभारी के अनुसार मोहनसराय चौकी इंचार्ज रजनीश त्रिपाठी ने टीम संग घेराबंदी की और सैदपुर के परमचंदापुर निवासी राघवेंद्र यादव को जगतपुर पीजी कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया। मोहनसराय बैरवन गेट के पास ऑटो मोबाइल कंपनी की चार पहिया वाहनों का री-सेल शोरूम है।

आरोपी युवक के परिजन पुलिस महकमे में
बीते 22 अगस्त को गाजीपुर सैदपुर के परमचंदापुर निवासी राघवेंद्र यादव और उसका मित्र सैदपुर ककरही निवासी मुकेश यादव शोरूम पर पहुंचे और ऑल्टो कार को पसंद किया। कार खरीदने से पहले दोनों ने टेस्ट ड्राइव की इच्छा जताई। कर्मचारी आशुतोष ने दोनों को टेस्ट ड्राइव की अनुमति दी। इसके बाद दोनों कार लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गिरफ्त में आए राघवेंद्र का हाल पता रोहनिया थाना अंतर्गत वैशाली विहार कॉलोनी है। घर से संपन्न राघवेंद्र ने गलत सोहबत में ऐसा कदम उठाया, उसके नाम से चार पहिया वाहन पहले से घर में हैं। उसके परिवार के सदस्य पुलिस महकमे में है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें