फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दशाश्वमेध घाट पर बैठ कर नहीं देख सकेंगे आरती, आज से तीन हजार नावों के संचालन पर रोक

विज्ञापन
दशाश्वमेध घाट पर गंगा स्नान करने के लिए उमड़ी कांवड़ियों की भीड़। अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी। गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण काशी के सभी घाटों का संपर्क रविवार को टूट गया। पानी ललिता द्वार तक पहुंच गया है। वहीं, दशाश्वमेध घाट पर बैठ कर आरती देखने के स्थान पर भी पानी भर गया। पानी बढ़ने के कारण सोमवार से नावों का संचालन भी बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर रविवार को बढ़कर 63.78 मीटर दर्ज किया गया। गंगा में दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है। रविवार को जलस्तर बढ़ने के कारण सभी घाटों के आपसी संपर्क टूट गया। दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती का स्थान बदल दिया गया है। रविवार को दर्शक दीर्घा तक पानी पहुंच गया। इसके बाद से आरती और ऊपर की जाएगी। जल पुलिस के प्रभारी सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि श्रावण सोमवार के कारण श्रद्धालुओं की संख्या अधिक है। घाटों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और पुलिस ड्रोन के माध्यम से बाढ़ के हालात पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि दोपहर बाद जलस्तर में फिर वृद्धि दर्ज की गई है। इसे देखते हुए भी नावों का संचालन बंद कर दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें