फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : होली पर मिलेगा परिवहन का तोहफा, नहीं होगी यात्रा में परेशानी, सिटी बसें लगाएंगी 108 फेरे

Wed, 12 Mar 2025 12:17 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

इस बार होली पर बस यात्रा सुगम होने वाली है। सिटी बसें 108 अतिरिक्त फेरा लगाने वाली हैं। जिससे बस यात्रियों को परेशानी नहीं होगी। बता दें कि हर बार बसों की संख्या कम होने से भीड़ से जूझने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
 
विज्ञापन
वाराणसी का रोडवेज बस स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली पर शहर में सिटी की बसें कम नहीं पड़ेंगी। ई-बसें और डीजल बसें दोनों संचालित कराई जाएंगी। 256 फेरे में चलने वाली बसें 108 अतिरिक्त फेरे और लगाएंगी। मिर्जामुराद, मोहनसराय, कैंट, एयरपोर्ट पर 4 फेरे में बसें चलेंगी। मिर्जामुराद, मोहनसराय, कैंट, मुगलसराय के बीच ई-बस 37 फेरे लगाएंगी।

विज्ञापन


वहीं, डीजल बसें कैंट, हरहुआ और जलालपुर के बीच 77 फेरे लगाएंगी। कैंट, पांडेयपुर-केराकत के बीच चलने वाली डीजल बसें 52 फेरा में चलेंगी। वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के एमडी परशुराम पांडेय ने बताया कि सभी रूटों पर ई-बसें और डीजल बसें संचालित होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें