फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बनारस क्लब में फोन कर ले सकेंगे शव वाहिनी की सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जरूरतमंद लोगों के लिए बनारस क्लब की ओर से शव वाहिनी सेवा शुरू की गई है। सेंट जॉन्स मड़ौली एल्यूमनाई एसोसिएशन और दी बनारस क्लब लिमिटेड की ओर से समारोह के बाद बुधवार को दो शवों को अंतिम संस्कार के लिए घाट तक पहुंचाया गया। बनारस क्लब के सचिव डॉ. एन पी सिंह ने बताया कि जाम और दूरी की वजह से लोगों को शव कंधे पर लेकर घाट तक जाना पड़ता था। ऐसे में मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी एस राजलिंगम की मौजूदगी में कार्यक्रम में इस सेवा को शुरू करने का फैसला लिया गया। जल्द ही बनारस क्लब की ओर से एक टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा। इस पर फोन कर लोग शव वाहिनी को बुला सकेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष वरुण मूंदडा ने बताया कि संस्था के पूर्व अध्यक्षों और कार्यकारिणी ने जन सुविधा को ध्यान में रख निर्णय लिया। कार्यक्रम में अतुल सेठ, मनीष माहेश्वरी, वैभव कपूर, सलिल शाह, समीर कपूर, दीपक जैन, गुंजन चांडक मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें