फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में योगी: बोले- माफिया की जगह मिट्टी में, कब्जाई जमीन पर गरीबों की हवेलियां बनेंगी; सपा प्रमुख पर तंज

Fri, 16 Oct 2026 01:37 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माफिया की जगह मिट्टी में होगी और कब्जाई गई जमीन पर गरीबों की हवेलियां बनेंगी। विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के 76 दिवसीय वार्ड प्रवास अभियान के समापन और स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह में उन्होंने स्वच्छता कर्मियों के मानदेय में कटौती करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
सीएम को किया गया सम्मानित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माफिया के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन अब गरीबों, वंचितों और दलितों के काम आएगी। प्रयागराज का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जहां कभी माफिया का कब्जा था, वहां अब गरीबों की हवेलियां बनेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता कर्मियों के मानदेय में कटौती करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। हमारी सरकार में स्वच्छता कर्मियों को न्यूनतम 16 हजार रुपये मानदेय सुनिश्चित किया गया है। 

विज्ञापन


सीएम बृहस्पतिवार को वाराणसी के सरोजा पैलेस में विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के 76 दिवसीय वार्ड प्रवास अभियान के समापन व स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।  स्वच्छता मित्र नींव के पत्थर, उन्हीं पर टिकी भव्य व्यवस्था: मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता कर्मी तब सड़कों और मोहल्लों की सफाई करते हैं, जब अधिकांश लोग सो रहे होते हैं।

सर्दी, गर्मी, बरसात, आंधी और त्योहारों में भी वे पहले दूसरों के लिए स्वच्छ वातावरण तैयार करते हैं। प्रयागराज महाकुंभ में 66 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन के बावजूद स्वच्छता की प्रशंसा हुई। इसके पीछे स्वच्छता कर्मियों का परिश्रम था। उन्होंने कहा कि नींव का पत्थर दिखाई नहीं देता, लेकिन पूरी भव्य इमारत उसी पर खड़ी होती है। स्वच्छता कर्मियों का योगदान भी ऐसा ही है। 

विज्ञापन
Trending Videos

इस दौरान मुख्यमंत्री ने दस स्वच्छता कर्मियों वसीम, रोहित रावत, राजकुमार, पुनवासी, आशुतोष, दिनेश, सुनील, रेखा, अल्पना और चिंता देवी को अंगवस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में 600 स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया गया।

403 विधानसभा क्षेत्रों में चले ऐसा अभियान : मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि डॉ. नीलकंठ तिवारी का 76 दिवसीय वार्ड प्रवास अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा है। प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर जनप्रतिनिधि इसी जागरूकता के साथ कार्य करें तो जनता के मन में नकारात्मकता पैदा नहीं होगी। 

लोकप्रिय जनप्रतिनिधि वही है, जिसकी पहुंच हर घर तक हो। शासन की योजनाएं उपलब्ध हैं, लेकिन कई पात्र लोगों को उनकी जानकारी तक नहीं होती। ऐसे में जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि शिविर लगवाकर वृद्धों, निराश्रित महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और अन्य योजनाओं का लाभ दिलाएं। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान संवाद से निकलता है। विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने बताया कि 19 जुलाई से दो अक्तूबर तक चले अभियान में हर वार्ड में तीन से चार दिन प्रवास किया गया। इस दौरान 11 रविवार को जनकल्याण शिविर लगाए गए।

सेवाश्रम संघ में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
बोले सीएम...
मुख्यमंत्री योगी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जब जनप्रतिनिधि ही दोपहर 12 बजे सोकर उठेगा, नेतृत्व देने वाला भी 12 बजे सोकर उठेगा, अपने परिवार के बीच मस्त रहेगा और परिवार को ही समाज व प्रदेश मानने की भूल करेगा तो दुर्गति होनी ही है। उन्होंने कहा कि जो समाज, प्रदेश और देश को अपना परिवार मानते हैं, वही परिवर्तन ला सकते हैं।  

सीएम बोले, कुछ जनप्रतिनिधि एक बार चुने जाने के बाद लखनऊ में पड़े रहते हैं और दोबारा अपने क्षेत्र में झांकने नहीं पहुंचते। वह लोग इस कार्यक्रम से सीख लें और अपने क्षेत्र में रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले काशी की गलियों में गंदगी, सड़कों पर जाम और बिजली का संकट आम बात थी। निराश्रित गोवंश सड़कों पर घूमते थे। भू-माफिया गरीबों और व्यापारियों की जमीन-मकान पर कब्जा कर भय का वातावरण बनाते थे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी का कायाकल्प हुआ है। अब यह अपनी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए नई आभा के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य सरकार करा सकती है, लेकिन उनके संरक्षण की जिम्मेदारी जागरूक समाज की है। समय पर सफाई और मरम्मत से सार्वजनिक सुविधाओं की उपयोगिता बढ़ती है।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, मेयर अशोक कुमार तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, त्रिभुवन राम और भाजपा क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी मधुकर चित्रांश, भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें