सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के हरेक जिले को 24 घंटे बिजली देने के लिए बड़ा ऐलान किया है। इस घोषणा से न केवल बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधरेगी बल्कि बिजली चोरी पर लगाम लगेगी।
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने आज कहा कि 14 अप्रैल को केंद्र और यूपी सरकार के बीच पावर फॉर आल करार होगा। इससे राज्य की बिजली आपूर्ति व्यवस्था में व्यापक बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प हर घर और हर खेत को बिजली देना है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र का फीडर अलग होगा। दोनों जगह पर्याप्त बिजली होगी। योगी सरकार में वीआईपी ग्रामीण और किसान हैं। उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए सभी निगम श्वेत पत्र तैयार कर रहे हैं।
शर्मा ने आरोप लगाया कि उन्हें बिजली की जर्जर व्यवस्था मिली थी और जल्द ही बिजली व्यवस्था सुधरेगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उद्योगों को उनकी श्रेणी के हिसाब से बकाया भुगतान का समय दिया है। जिन फीडर पर जितना अच्छा कलेक्शन होगा उतनी ज्यादा बिजली दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए सरकार कड़े कदम उठाएगी और बेहद कड़े माने जाने वाले गुजरात मॉडल का अनुसरण करेगी ।
जनहित में कठोर फैसले लेने की योगी सरकार की तैयारी है। भ्रष्टाचार पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। @BJP4UP @ZeeBusiness @BJP4India
— Shrikant Sharma (@ptshrikant) April 12, 2017
कानून से ऊपर कोई नहीं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने वाले शराब के ठेकों पर कार्रवाई होगी। @BJP4UP @ZeeBusiness
— Shrikant Sharma (@ptshrikant) April 12, 2017
योगी सरकार में मान सम्मान सबका है। लेकिन जनहित में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। @ZeeBusiness @BJP4UP @myogiadityanath
— Shrikant Sharma (@ptshrikant) April 12, 2017