फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए योगी सरकार ने उठाया बड़ा कदम, पढ़ें पूरी खबर

Wed, 12 Apr 2017 04:59 PM IST
amarujala.com- Written by: शैलेश कुमार शुक्ल
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के हरेक जिले को 24 घंटे बिजली देने के लिए बड़ा ऐलान किया है। इस घोषणा से न केवल बिजली आपूर्ति व्यवस्‍था सुधरेगी बल्कि बिजली चोरी पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन


प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने आज कहा कि 14 अप्रैल को केंद्र और यूपी सरकार के बीच पावर फॉर आल करार होगा। इससे राज्य की बिजली आपूर्ति व्यवस्‍था में व्यापक बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प हर घर और हर खेत को बिजली देना है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र का फीडर अलग होगा। दोनों जगह पर्याप्त बिजली होगी। योगी सरकार में वीआईपी ग्रामीण और किसान हैं। उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्‍था में सुधार के लिए सभी निगम श्वेत पत्र तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन


शर्मा ने आरोप लगाया कि उन्हें बिजली की जर्जर व्यवस्‍था मिली थी और जल्द ही बिजली व्यवस्‍था सुधरेगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उद्योगों को उनकी श्रेणी के हिसाब से बकाया भुगतान का समय दिया है। जिन फीडर पर जितना अच्छा कलेक्शन होगा उतनी ज्यादा बिजली दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए सरकार कड़े कदम उठाएगी और बेहद कड़े माने जाने वाले गुजरात मॉडल का अनुसरण करेगी ।
  जनहित में कठोर फैसले लेने की योगी सरकार की तैयारी है। भ्रष्टाचार पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। @BJP4UP @ZeeBusiness @BJP4India — Shrikant Sharma (@ptshrikant) April 12, 2017

  कानून से ऊपर कोई नहीं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने वाले शराब के ठेकों पर कार्रवाई होगी। @BJP4UP @ZeeBusiness — Shrikant Sharma (@ptshrikant) April 12, 2017

  योगी सरकार में मान सम्मान सबका है। लेकिन जनहित में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। @ZeeBusiness @BJP4UP @myogiadityanath — Shrikant Sharma (@ptshrikant) April 12, 2017
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें