फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार के मंत्रियों का दौरे पर दौरा फिर भी स्वच्छ बनारस का ख्वाब अधूरा

Sat, 19 Aug 2017 01:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
आज शहर में सफाई व्यवस्था का सच देखेंगे नगर विकास मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी को साफ-सुथरा करने, स्मार्ट सिटी बनाने की हजार कोशिशें की जा रही हैं। तमाम योजनाएं बनाई जा रही हैं, उन पर काम भी हो रहा है और लगातार मंत्री से लेकर आला अफसर तक निरीक्षण भी कर रहे हैं। बावजूद इसके शहर में बुनियादी सुविधाओं का बुरा हाल है।
विज्ञापन


सड़कों और गलियों में उफनाता सीवर, दूषित पेयजलापूर्ति और कूड़े-कचरे की समस्या से आम नागरिक बेहाल है। शनिवार को फिर नगर विकास मंत्री और नगर विकास सचिव शहर की सफाई व्यवस्था का सच देखेंगे। दौरे पर दौरे जारी हैं पर शहर के लोगों के मन में पल रहा साफ-स्वच्छ काशी का ख्वाब अब तक अधूरा है।

नगर विकास एवं जिला प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने चौथी बार शनिवार को शहर में होंगे। इस बार उनके आने एक दिन पहले शुक्रवार को नगर विकास सचिव मनोज कुमार सिंह ने डेरा डाल दिया। इसके बाद भी शहर के कई इलाकों में कूड़े-कचरे के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन


बजरडीहा, हनुमान फाटक, कज्जाकपुरा, कोनिया, जयप्रकाश नगर, छित्तूपुर, ककरमत्ता समेत कई इलाकों में सड़कों किनारे के साथ ही गलियों और मुहल्लों में कचरा और सीवर फैला हुआ है। 
विज्ञापन

अब तक नहीं हो सकी नगर निगम भवन की सफाई

नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला
नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने सरकार बनने के बाद अपने पहले दौरे में नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान चीफ इंजीनियर के कक्ष की घड़ी बंद मिली थी। दीवारों पर पान की पीक  पड़ी थी। कमरों में गंदगी थी। बिजली के तार पूरे कार्यालय में बिखरे पड़े थे।

तब उन्होंने इस पर नाराजगी जताई और अगले दौरे पर सफाई का काम पूरा करने का निर्देश दिया था। मगर चार महीने बीतने को हैं अब तक नगर निगम में अब तक न तो वायरिंग का काम पूरा हो सका और न ही रंगाई-पुताई की जा सकी है। 

‘हृदय’ के तहत होने वाले कार्य भी अधूरे
‘हृदय’ के तहत हेरिटेज वॉक का काम सितंबर में पूरा होना है। लेकिन यह काम अभी 50 फीसदी भी नहीं हो सका है। इसी तरह दो कुडों और चार तालाबों और 34 सड़कों के निर्माण का कार्य भी अधूरा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें