फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थोड़ी देर में काशी पहुंचेंगे सीएम योगी, सर्किट हाउस से लेकर रैली तक सब कुछ भगवा

Sun, 02 Jul 2017 11:55 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
सर्किट हाउस के बाहर लगे भगवा झंडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने के बाद दूसरी बार आज पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। इस दौरान वो रोहनियां के जगतपुर कॉलेज प्रांगण में अपना दल के संस्थापक स्व सोनेलाल पटेल की 68वीं जयंती समारोह में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


अपना दल(एस) द्वारा आयोजित इस रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। अपना दल(एस) की अनुप्रिया पटेल इस समारोह के सहारे अपना ताकत का प्रदर्शन करेंगी। अपना दल (एस) के इस समारोह की कमान केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के हाथ में हैं।

 बता दें कि सीएम आगमन के मद्देनजर सर्किट हाउस से कार्यक्रम स्थल तक भगवा रंग चुका है। सर्किट हाउस के बाहर और अंदर लगभग हर जगह भगवा रंग ही प्रयोग में लिया गया है। सर्किट हाउस के बाहरी दिवारों पर भगवा रंग के झंडे लहरा हैं।
विज्ञापन


यह तो सभी को पता ही हैं कि सीएम योगी भगवा धारी हैं इस कारण उनके चादर से लेकर के बैठने के आसन तक भी भगवा हीं होते हैं।  यह दूसरा मौका है जब योगी सीएम बनने के बाद वाराणसी आ रहे हैं।
विज्ञापन


सीएम योगी वाराणसी में आज  विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। वो काशी में लगभग सात घंटे रहेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें