फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा, काशी में आने वाले शिवभक्तों को दिखना चाहिए विकास

Mon, 06 Aug 2018 11:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बैठक करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सावन महीने में मार्कंडेय महादेव को जलाभिषेक कर सर्किट हाउस पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अधिकारियों से कहा कि काशी में आने वाले शिवभक्तों को यहां का विकास दिखना चाहिए। वाराणसी पर पूरी दुनिया की नजर है और सावन महीने में देश भर से लोग यहां आ रहे हैं। ऐसे में जरा सी लापरवाही काशी के साथ सरकार की छवि को प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन


काशी में प्रवेश से लेकर मंदिर में श्रद्धालुओं के सामने सेवा, सत्कार और श्रद्धा की मिसाल पेश की जाए। सावन महीने में लाखों श्रद्धालु काशी आएंगे उनके बीच काशी के बदलाव का संदेश जाए ताकि काशी के विकास से प्रदेश में हो रहे बदलाव को लोग समझें।

उन्होंने शहर में शिवभक्तों की सुविधाओं के लिए किए गए काम और तैयारियों की भी जानकारी ली। हालांकि मुख्यमंत्री ने टूटी सड़कों के दुरुस्त नहीं होने से शिवभक्तों को हो रही दिक्कत पर नाराजगी जताई। उन्होंने मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को कांवर रूट पर नजर रखने और यहां छोटी छोटी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा, सावन महीने में यहां की तैनाती को साबित करने की परीक्षा होती है। सड़क पर तैनात कर्मचारी की जरा सी चूक पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर सकती है। ऐसे में योजना बनाकर वरिष्ठ अधिकारी व्यवस्था संभाले।

उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था की जानकारी ली और कहा कि शिवभक्तों के रास्ते पर साफ सफाई की निगरानी होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने बाढ़ राहत और बचाव की तैयारियों की भी जानकारी ली और कहा कि बाढ़ की आशंकाओं से निपटने को पूरी तैयारी रहे।

जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया कि स्वतंत्रता दिवस को काशी में उत्सव के रूप में एक सप्ताह तक मनाने की तैयारी की जा रही है। इसमें चौराहों पर देशभक्ति गाने, सरकारी भवनों की सजावट, घरों पर भी सजावट की अपील के प्रयास होंगे।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी की कार्ययोजना को सराहा और कहा कि 15 अगस्त को काशी में उत्सव की तरह मनायें ताकि इसका भी अलग संदेश पूरे देश में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त तक पालिथीन मुक्त अभियान को पूरा करने को कहा।
विज्ञापन

विकास कार्यो में लापरवाह अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने फटकारा

सर्किट हाउस में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने तेवर में दिखे। विकास कार्यो की समीक्षा में लापरवाह अधिकारियों को जमकर फटकारा। मुख्यमंत्री ने एसटीपी का काम कर रही वीवा टेक्स वावार्ड लिमिटेड और शाही नाल की सफाई कर रही श्रीराम ईपीसी लिमिटेड के खिलाफ एफआईआर का आदेश दिया।

दीनापुर एसटीपी और शाही नाला की सफाई में हीलाहवाली पर गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के परियोजना प्रबंधक और शहर में गंदगी पर नगर आयुक्त को आड़े हाथों लिया। मुख्यमंत्री की फटकार के चलते अधिकारी सहमे रहे। चंदौली दौरे के बाद वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ विकास कार्यो की समीक्षा की।

निर्माणाधीन दीनापुर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति एवं कार्य को कराये जाने में ठेकेदार को बार-बार निर्देश के बावजूद हिलाहवाली पर नाराजगी जताई। उन्होंने गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के परियोजना प्रबंधक को चेतावनी दी और व्यक्तिगत रुचि के साथ अभियान चलाकर काम पूरा कराने का निर्देश दिया।

शाही नाला के सफाई कार्य में कई बार समय बढ़ाने के बाद भी काम पूरा नहीं होने पर वरिष्ठ अधिकारियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने गोइठहां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान्ट और सारनाथ में निर्माणधीन वाटर ट्रीटमें प्लांट को शीघ्र पूरा कराने को कहा।

शहर में जगह जगह सड़कों की खुदाई पर आईपीडीएस के अधिकारियों पर नाराजगी जताई और निर्देश दिया कि बिना कारण सड़कों की खुदाई नहीं किया जाये। आईपीडीएस के अभियंता से द्वितीय फेज का सर्वे कार्य पूरा होने की जानकारी पर भूमिगत वायरिंग को छोटे छोटे हिस्से में करने का निर्देश दिया।

पुलिस लाइन से सर्किट हाउस आते समय सड़क किनारे कूड़े का ढेर और गंदगी पर मुख्यमंत्री की नजर पड़ी थी। बैठक में उसी का हवाला देते हुए नगर आयुक्त को फटकार लगाई। शहर की सफाई को अभियान चलाकर करने और वरिष्ठ अधिकारियों को निगरानी करने का निर्देश दिया।

बैठक में विधि, न्याय, सूचना, खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री डा नीलकंठ तिवारी, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं पर्यटन अवनीश कुमार अवस्थी, एडीजी जोन पीवी रामाशास्त्री, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, आईजी विजय सिंह मीणा, जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, नगर आयुक्त डा नितिन बंसल, काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ विशाल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें