फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में डीएम के खिलाफ सड़क पर उतरे सभासद, मुख्यमंत्री ने हस्तक्षेप कर खत्म कराया धरना

Mon, 11 Feb 2019 03:20 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
धरना देते सभासद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में जिलाधिकारी पर धन न जारी करने के आरोप में सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष समेत सभासद सड़क पर उतर आए थे। इसकी जानकारी होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Yogi adityanath) ने हस्तक्षेप कर के धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन


मिर्ज़ापुर के डीएम अनुराग पटेल के खिलाफ सोमवार की सुबह नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल समेत सभासद सड़कों पर उतर आए। सभी जूलूस निकाल कर पहले कलेक्ट्रेट गए। यहां उन्हें धरने की अनुमति न मिलने पर वह सिटी क्लब पहुंचे और धरना शुरू किया। 

करीब दो घंटे बाद ये मामले मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुँचा। बताया जा रहा है कि सीएम कार्यालय पर मनोज जायसवाल को फोन आया और धरना खत्म करने को कहा गया। नगर पालिका अध्यक्ष को सभी कागजात लेकर योगी आदित्यनाथ(Yogi adityanath) ने मंगलवार को लखनऊ बुलाया है। 
विज्ञापन


बता दें कि मिर्ज़ापुर के जिलाधिकारी अनुराग पटेलपर नगर पालिका के खिलाफ कार्य करने और 14वें वित्त आयोग का धन न जारी करने का आरोप है। जिससे नगर पालिका अध्यक्ष और सभासद नाराज चल रहे है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें