मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवाओं को भाजपा सरकार में एक मंच दिया गया, पिछली सरकार में भर्ती के नाम पर क्या होता था सब जानते हैं। देश में विश्वास का माहौल बनाया गया है, 2019 में अगर नक्सलवाद और आतंकवाद अब तक के सबसे न्यूनतम स्तर पर आ गया है।
सुरक्षा का वातावरण बनने से यहा पर्यटन का माहौल बना है, उत्तर प्रदेश में निवेश होने लगे हैं, जिससे लोगों को युवाओं को स्वावलंबी बनने में सहायक हो रहा है। काशी के लोगों ने सांसद के तौर पर मोदी को चुना है और अगर फिर से उन्हें चुनते हैं तो वो फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। प्रधानमंत्री की उपलब्धियों के साथ काशी का भी नाम जुड़ता है।
किसान सम्मान निधि योजना शुरू कर किसानों की स्थिति बदलने की कोशिश की गई। मिशन शक्ति की सफलता पर भारत के वैज्ञानिकों की तारीफ करने के बजाए विपक्ष के नेता चुनाव आयोग में आचार संहिता के उल्लंघन के लिए दरवाजा खटखटाता है। ऐसे में भारत का विकास कैसे होगा।
रानी लक्ष्मी बाई देश की वीरांगना काशी की मिट्टी में पैदा हुई थीं। 26 साल की उम्र में अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे। इसी तरह देश का युवा देश का विकास ना चाहने वालों को जवाब दे सकता है। इसलिए हर युवा जागरूक हो और देश के विकास के लिए सोचे।