उत्तर गोवा बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से 47वें मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में वाराणसी के योगेंद्र जायसवाल ने 75 से अधिक आयु वर्ग के एकल और युगल मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता है। इस जीत के साथ ही उन्होंने थाइलैंड में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया है।