वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा में मंगलवार को दो दिवसीय अर्थशास्त्र विभाग के अकादमिक मंच इकोटॉक के तहत युवा महोत्सव अर्थोत्सव हुआ। एनी बेसेंट मेमोरियल पारंपरिक वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र, छात्राओं ने अपने विचार रखे। कुल 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रथम राउंड में जीते प्रतिभागियों को द्वितीय राउंड में 4 टीमों में वर्गीकृत किया गया। प्रत्येक टीम में 2 सदस्य थे। इन 4 टीमों के बीच पार्लियामेंट्री डिबेट का सेमीफाइनल हुआ। 2 टीम फाइनल में पहुंची। मंगलवार को आगे की प्रतियोगिता होगा। इस अवसर पर डाॅ. रितेश यादव, सबा परवीन, अनीता प्रजापति, दिव्यांशी, जया उपस्थित रहे।