फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए गंगा किनारे किया योग

विज्ञापन
विज्ञापन
करें योग, रहें निरोग और एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य का संदेश देकर नमामि गंगे ने बुधवार को नवनिर्मित सामने घाट पर योग किया। योग केवल व्यायाम नहीं, जीवन का विज्ञान है इस आग्रह के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मनाए जा रहे योग सप्ताह के तहत गंगा तट पर योग साधना की गई। बुधवार को बारिश की बूंदों के बीच सवेरे की शांति में ताड़ासन, भ्रामरी प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, कपालभांति, त्रिकोणासन, वज्रासन, चक्रासन और सूर्य नमस्कार जैसे योगासनों का अभ्यास किया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र संयोजक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस न सिर्फ योग के महत्व को समझने का मौका है, बल्कि अपनी स्वस्थ जीवनशैली की ओर एक नया कदम बढ़ाने के संकल्प का अवसर भी है। योगाभ्यास में उषा सिंह, पुष्पा तिवारी, डॉ. मीना मानसी, शर्मिला सिंह, प्रियंका सिंह, सुधा सिंह, रीना सिंह, संजीवनी सिंह , सत्या, नूतन मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें