नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर बुधवार को स्वच्छता महाअभियान चलाया गया। वरुणा पार और भेलूपुर जोन के कई मोहल्लों में स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। आईईसी एक्सपर्ट सरिता तिवारी के नेतृत्व में 13 कार्मिकों के साथ बसहीं फल एवं सब्जी मंडी में स्थित 115 दुकानदारों को आसपास स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। गोदौलिया चौराहा से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक कुल 99 दुकानदारों को प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने को कहा। गोदौलिया से दशाश्वमेध तक 103 घरों एवं दुकानों में जाकर गीले कचरे के बारे में बताया। डॉक्यूमेन्ट मैनेजर प्रीति सिंह ने ब्रम्हानन्द नगर कालोनी, तुलसीपुर ताराधाम कालोनी, नवदुर्गामंदिर, साकेत कालोनी, मध्यमेश्वर, महमूरगंज, कालभैरव में प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग न करने एवं घरों में दो प्रकार के डस्टबिन रखने को कहा। यहां के 200 घरों, क्षेत्रीय दुकानदारों को अपने घरों में गीला कूड़ा एवं सूखा कूड़ा रखने के लिए जागरूक किया। महमूरगंज एवं कालभैरव क्षेत्र के 80 दुकानदारों को भी प्लास्टिक का प्रयोग न करने को जागरूक किया।