फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ठंड बढ़ते ही बनारस की बिगड़ने लगी सेहत, यलो जोन में आया; एक्यूआई 144 पहुंचा

Wed, 12 Nov 2025 03:26 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में ठंड बढ़ने लगी है। इसके साथ ही शहर की सेहत भी बिगड़ने लगी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर ऐप के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को पूरे शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 144 था। 
विज्ञापन
varanasi weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठंड बढ़ने के साथ ही बनारस के हवा की सेहत भी बिगड़ने लगी है। मंगलवार को बनारस का एयर क्वालिटी इंडेक्स 144 तक पहुंच गया। अर्दली बाजार सबसे अधिक प्रदूषित, दूसरे नंबर पर भेलूपुर, मलदहिया तीसरे नंबर और बीएचयू चौथे नंबर पर रहा। दो नवंबर से ही बनारस की हवा में धूल कणों की मात्रा बढ़ने के कारण हवा खराब हो रही है। 

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर ऐप के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को पूरे शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 144 था। इसमें अर्दली बाजार का एक्यूआई 158, भेलूपुर का 155, मलदहिया का 143 और बीएचयू का एक्यूआई 122 दर्ज किया गया। 

नौ नवंबर को हवा में पीएम 10 की मात्रा 122, 10 नवंबर को पीएम 10 की मात्रा 130 रही। इसमें पीएम 10 की मात्रा यानी धूल व मिट्टी के कणों की मात्रा हवा में बढ़ने के कारण हवा में प्रदूषण बढ़ गया। एक्यूआई डॉट इन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बनारस की हवा की गुणवत्ता रेड जोन में पहुंच गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें