फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर हुआ बटुकों का यज्ञोपवीत

Wed, 22 Apr 2015 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। धर्मसंघ शिक्षा मंडल का परिसर मंगलवार को यज्ञोपवीत के लिए सजी वेदियों के चलते आकर्षण का केंद्र बना रहा। सामूहिक उपनयन संस्कार में कई राज्यों के लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर 80 बटुकों को यज्ञोपवीत धारण कराया गया। अक्षय तृतीया के मौके पर यह समारोह सरयूपारीण ब्राह्मण परिषद की ओर से आयोजित किया गया था।
विज्ञापन


पंचांग पूजन के साथ ही उपनयन संस्कार की रस्म शुरू हुई। पं.बलराम पांडेय, श्रीप्रकाश पांडेय ने मंत्रोच्चार के साथ बटुकों को यज्ञोपवीत धारण कराया। इस मौके पर परिषद के अध्यक्ष पारस नाथ उपाध्याय, सतीश चंद्र मिश्र, डॉ. गिरीश चंद्र तिवारी, पं. सुमित शास्त्री, श्रीकृष्ण दीक्षित, रामनारायण पाठक

आरपी द्विवेदी, शशिभूषण शरण पांडेय, ज्योत्सना शुक्ला, शकुन दीक्षित, विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव, डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, बीएसवी त्रिपाठी, नागेंद्र द्विवेदी, अशोक तिवारी, गोकुल शर्मा समेत तमाम लोग उपस्थित थे।इस मौके पर बटुकों के परिजनों, रिश्तेदारों ने भी रस्म निभाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें