फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: बलूचिस्तान की आजादी और हिंगलाज देवी की वापसी के लिए किया यज्ञ

Wed, 19 Aug 2020 05:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo photo
विज्ञापन

वाराणसी में पातालपुरी धर्म रक्षा परिषद द्वारा पातालपुरी मठ नरहरपुरा में 11 दिवसीय हनुमान चालीसा का 108 बार हवनात्मक यज्ञ का अनुष्ठान किया जा रहा है। यज्ञ के पांचवें दिन बलूचिस्तान की आजादी के साथ हिंगलाज देवी की वापसी के लिए यज्ञ हुआ। 

विज्ञापन

पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर महंत बालक दास की अध्यक्षता में पांच ब्राह्मणों ने विधि विधान से पाकिस्तान अधिकृत बलूचिस्तान की आजादी और हिंगलाज देवी शक्तिपीठ की वापसी का संकल्प लेकर यज्ञ में आहुति डाली गई। 11 दिन चलने वाला यह यज्ञ विश्वशांति के लिए किया जा रहा है।


यज्ञ में मुख्य यजमान अयोध्या श्रीराम पीठ के केन्द्रीय व्यवस्था प्रमुख डॉ. राजीव श्रीवास्तव, अर्चना भारतवंशी, खुशी रमन भारतवंशी थीं। महंत बालक दास ने कहा कि दुनिया के सभी देश इस बात का निश्चय करें कि सभी शक्तिपीठों का भारत को वापस किया जाए। इस दौरान डॉ. निरंजन श्रीवास्तव, इली भारतवंशी, उजाला भारतवंशी, संदीप चौरसिया आदि ने आहुति डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें