फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के प्रथम सोमवार को जलाभिषेक करेंगे यादव बंधु

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन के प्रथम सोमवार को काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक यादव बंधु करेंगे। 1932 से चली आ रही परंपरा के अनुसार कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बाबा का प्रथम जलाभिषेक होगा। रविवार को चंद्रवंशी गोप सेवा समिति की बैठक में यादव बंधुओं ने यह निर्णय लिया।
विज्ञापन

रविवार को डीरेका की पटिया कॉलोनी में चंद्रवंशी गोप समिति की बैठक आयोजित की गई। समिति के अध्यक्ष लालजी यादव ने बताया कि सावन के प्रथम सोमवार को निकलने वाली जलाभिषेक यात्रा अपने पारंपरिक मार्ग से निकलेगी। प्रथम गौरी केदारेश्वर से जलाभिषेक आरंभ होगा और उसके उपरांत तिलभांडेश्वर, शीतला माता, अहिलेश्वर महादेव, काशी विश्वनाथ, मृत्युंजय महादेव, त्रिलोचन, ओमकालेश्वर व बाबा लाट भैरव का जलाभिषेक करते हुए यात्रा संपन्न होगी। 25 जुलाई से सावन का महीना शुरू होगा। इस दौरान पारसनाथ यादव, एमपी यादव, शालिनी यादव, अरुण यादव, डॉ. आरसी यादव, बल्ली सरदार, आयुष्मान, विनय, मनोज, कृष्णा, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें