फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: यादव बंधुओं ने निकाली जन्माष्टमी शोभायात्रा, मक्खन-दही का लगाया भोग

विज्ञापन
नमो घाट पर गोवर्धन पूजा समिति की ओर से आयोजित श्रीकृष्ण जनमाष्टमी के उपलक्ष्य में हुए छठी महोत
विज्ञापन
वाराणसी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्रीमहामृत्युंजय व्यायामशाला अखाड़े के नेतृत्व में यादव बंधुओं ने बृहस्पतिवार को शोभायात्रा निकाली। उन्होंने हाथों में मक्खन और दही के थाल लिए और डमरू व ढोलक की धुन पर जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा महामृत्युंजय मंदिर से राजघाट तक निकाली गई। यात्रा में शामिल यादव बंधु पारंपरिक धोती-कुर्ता पहने हुए थे। वे डमरू, घंट-घड़ियाल, ढोलक और मजीरे की धुन पर झूमते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा भैरवनाथ चौराहा, विशेश्वरगंज सब्जी मंडी, मछोदरी, मुकीमगंज, प्रह्लाद घाट और खिड़कियां घाट होते हुए राजघाट स्थित श्रीगोवर्धन धाम पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में विनोद यादव, मनोज यादव, संदीप यादव, बालकृष्ण यादव, राहुल यादव शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें